लातेहार, अगस्त 24 -- लातेहार, प्रतिनिधि। झामुमो जिला समिति की ओर से खान व खनिज संशोधन कानून के संभावित प्रभावों को लेकर जिले में जन-जागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। पार्टी के अनुसार, कानून से झारखंड व राज्यवासियों को संभावित आर्थिक नुकसान व केंद्र सरकार द्वारा राज्य की बकाया राशि को हड़पने की कथित साजिश के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। केंद्रीय समिति की विस्तारित बैठक में लिए गए निर्णय के तहत 31 अगस्त तक जिले के सभी प्रखंडों व बूथ स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। झामुमो जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के निर्देश पर कार्यकर्ता व लोगों को कानून के प्रावधानों और उसके संभावित प्रभावों की जानकारी देंगे। यह भी पढ़ें- Bokaro News: केंद्र सरकार के काला कानून के विरोध में झामुमो सात सितंबर को प्रखंड मुख्यालय में देगा धरना वहीं, सात सितंबर को सभ...