खनिज अधिनियम के विरोध में बीसीकेयू ने जताया आक्रोश
धनबाद, अगस्त 31 -- रामकनाली कोलियरी (एएआरसी) यूनियन कार्यालय में रविवार को बिहार कोलियरी कामगार यूनियन की बैठक रूस्तम अंसारी की अध्यक्षता में हुई। केंद्रीय सचिव राजेंद्र प्रसाद राजा व क्षेत्रीय सचिव सुनील महतो की मौजूदगी में हुई बैठक की शुरुआत नेपाल, असम व अरुणाचल में बाढ़ समेत विभिन्न आंदोलनों व अन्य घटनाओं में मारे गए नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने से हुई। बैठक में खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम-2026 का विरोध करते हुए केंद्र सरकार से इसे वापस लेने की मांग की गई। मजदूरों की समस्याओं के समाधान, संगठन की सदस्यता बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई। मौके पर राजेंद्र प्रसाद राजा, सुनील महतो, चीतू साव, संजय महतो, कैलाश भुइयां, लेखराज बेलदार, मधुराम दास, अमृत महतो, सुरेश नोनियां, लख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.