लोहरदगा, अगस्त 25 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक मंगलवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखेर भगत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में खनिज अधिनियम कानून के खिलाफ तथा चंदा चोरी के मुद्दे को लेकर एआईसीसी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला कांग्रेस प्रभारी आलोक कुमार दूबे ने कहा कि जिस तरह राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को लगातार कटघरे में खड़ा किया है, उससे देश की जनता के बीच केंद्र सरकार के खिलाफ व्यापक नाराजगी है। चंदे से जुड़े मामलों में पारदर्शिता के सवालों ने जनता के विश्वास को चोट पहुंचाई है और प्रधानमंत्री की चुप्पी लोगों को नागवार गुजर रही है। खनिज अधिनियम के माध्यम से राज्यों के अधिकारों को सीमित करने का प्रयास झारखंड के हितों के साथ कुठाराघात ...