सोनभद्र, मई 1 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल में शुक्रवार को खनिक अभिनंदन दिवस सभी क्षेत्रों और इकाइयों में श्रमवीरों को कृतज्ञता के साथ नमन कर मनाया गया। एनसीएल मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कोयला एवं ख़ान मंत्री, भारत सरकार जी. किशन रेड्डी के संदेश का वाचन महाप्रबंधक (कल्याण) राजेश त्रिवेदी ने किया जिसके बाद सीएमडी एनसीएल बी. साईराम के संदेश का वाचन भी किया गया। इस कार्यक्रम में निदेशक (मानव संसाधन) मनीष कुमार, निदेशक (वित्त) रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीकी) आशुतोष द्विवेदी, मुख्य सतर्कता अधिकारी, अजय कुमार जायसवाल श्रमिक संघों के जेसीसी सदस्य- महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष एवं अन्य कर्मियों ने शहीद स्मारक एवं खनिक प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर सर्वोच्च बलिदान देने वाले ऊर्जा वीरों को नमन किया। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस प...