भभुआ, दिसम्बर 12 -- (पेज तीन) भभुआ। थाना क्षेत्र के खनाव गांव से मारपीट के एक वारंटी को पुलिस ने शुक्रवार को पकड़ा है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पकड़ाया वारंटी मुन्ना राम उर्फ श्रीनिवास खनाव गांव निवासी शिवदास राम का पुत्र है। उसके खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी किया गया था। सदर अस्पताल में उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उसे संबंधित न्यायालय के समक्ष शुक्रवार को पेश किया गया। राधाखांड़ पहाड़ी से जावा महुआ व शराब बरामद भगवानपुर। राधाखाड़ पहाड़ी से उत्पाद पुलिस ने 11200 किलो जावा महुआ शराब और 376 लीटर चुलाई शराब बरामद किया। वरीय अधिकारी के निर्देश पर उसे पहाड़ी पर ही नष्ट कर दिया गया। ड्रोन प्रभारी जयप्रकाश राय ने बताया कि ड्रोन कैमरे से 156 मिनट तक निगरानी की गई। पता चलने पर शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दारु बनाने के समान बरामद किए गए। टीम...