नैनीताल, फरवरी 23 -- भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक के खनस्यूं में सोमवार को स्वास्थ्य शिविर व समाज कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। जो विधायक रामसिंह कैड़ा के प्रयासों से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में आंख, नाक और कान से संबंधित जांच की गई। साथ ही दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए और व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई। वहीं विभिन्न योजनाओं से संबंधित दावों का निस्तारण भी किया गया। शिविर में जिला पंचायत सदस्य डिकर सिंह मेवाड़ी, भाजपा मंडल महामंत्री दीपक, विमला देवी, रवि गोस्वामी, मदन परगाई, भुवन भट्ट, ललित भट्ट, संदीप कुमार रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...