घाटशिला, अप्रैल 13 -- गालूडीह। गालूडीह के पाटमहुलिया में पहाड़ी खनन के लिए विभाग की ओर से लीज दिया गया था। जिसमें एक कंस्ट्रक्शन कंपनी ने 10 वर्षों तक खनन किया। अवधि समाप्त होने के बाद खनन बंद कर दिया गया। इस खनन के दौरान 30 फीट की पहाड़ी जमींदोज हो गई। लेकिन खनन स्थल बहुत बड़े गड्ढे का रूप ले लिया है जो बरसात होने पर तालाब में तब्दील हो जाता है। इस गड्ढे से सटे हुए गांव पाटमहुलिया के लोगों में संवेदक पर गड्डे खोदकर छोड़ दिये जाने को ले आक्रोश है। गांव के लोग अब उसे मौत का तालाब के रूप में देख रहे हैं। गांव के लोगों का कहना है कि गड्ढे बने हुए जगह को मिट्टी भरकर समतलीकरण नहीं किया गया है जो दुर्घटना का कारण बना हुआ है।बता दें कि इस गड्डा से सटा हुआ रास्ता भी है। साथ ही बगल में आंगनबाड़ी केंद्र है। जिसमें छोटे बच्चे पढ़ते हैं। इस संबंध में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.