रुडकी, मार्च 17 -- सुल्तानपुर, संवाददाता। टांडा महतौली गांव के पास खनन सामग्री से भरे एक ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबने से युवक कि मौत हो गई। जिला खान अधिकारी मोहम्मद काजमी रजा ने बताया कि घटना के बाद खनन में लगे स्टोन क्रशर को सीज कर दिया गया है। क्षेत्र में सोमवार रात के अंधेरे में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए बड़े पैमाने पर खनन सामग्री निकाली जा रही थी और इसे लगातार स्टोन क्रशरों तक पहुंचाया जा रहा था। इसी दौरान टांडा गांव निवासी 37 वर्षीय सोनू पुत्र बिजेंद्र उम्र खनन सामग्री से भरा ट्रैक्टर चला रहा था। इस दौरान अचानक ट्रैक्टर का टायर फट गया। रात में कोई मदद न मिलने पर उसने ट्रैक्टर को रास्ते में खड़ा कर दिया और उसी पर बैठकर सो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...