रांची, सितम्बर 1 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। खान एवं भूतत्व विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित राजस्व लक्ष्य को लेकर बेहतर प्रदर्शन किया है। विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में जुलाई माह तक कुल 8,277.48 करोड़ रुपये का खनन राजस्व जमा किया जा चुका है, जो कुल निर्धारित लक्ष्य 27,000 करोड़ रुपये का 30.66 प्रतिशत है। यह आंकड़ा पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 की समान अवधि यानी जुलाई तक की वसूली की तुलना में काफी बेहतर है। पिछले वर्ष जुलाई माह तक 5,137.37 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली हुई थी। राज्य के 24 जिलों में से चाईबासा, चतरा और धनबाद जैसे जिलों ने अपने तय लक्ष्य के मुकाबले काफी बेहतर प्रदर्शन किया है, जबकि कुछ जिलों की रफ्तार अब भी सुस्त बनी हुई है।

राजस्व संग्रहण की प्रक्रिया खान विभाग का क...