बदायूं, फरवरी 19 -- बदायूं, संवाददाता। जिले में एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें बालू खनन को लेकर फैजगंज बेहटा थाने में तैनात पुलिसकर्मियों का जिक्र किया जा रहा है। हालांकि ऑडियो प्रयोजित है या उसमें कितनी सच्चाई है और कब का है इसकी पुष्टि हिन्दुस्तान समाचार पत्र नहीं करता। फिलहाल ऑडियो वायरल होने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। ऑडियो में दो लोग आपस में बातचीत कर रहे हैं। इनमें से एक का नाम मुबारक बताया जा रहा है। बातचीत में खनन की ट्रॉलियां चलवाने का जिक्र है। एक व्यक्ति कुछ पुलिसकर्मियों का नाम लेकर कह रहा है कि उसके खिलाफ रंगदारी का झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया गया। खनन की ट्रॉलियां निकालने के नाम पर पुलिस द्वारा वसूली किए जाने का भी आरोप लगाया जा रहा है। बताया जाता है कि ऑडियो में जिन पुलिसकर्मियों के नाम लिए गए हैं, उनमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.