हल्द्वानी, मार्च 12 -- लालकुआं। इमलीघाट गेट से खनन सामग्री लेकर निकलने वाली करीब 600 ट्रैक्टर-ट्रालियों से शांतिपुरी क्षेत्र में हो रही दिक्कतों और सड़कों की खराब हालत को लेकर ग्रामीणों ने डीएम ललित मोहन रयाल को ज्ञापन सौंपा। पूर्व दर्जा धारी गणेश उपाध्याय के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि खनन वाहनों की आवाजाही से 25 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। क्षेत्र की सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। उन्होंने खनन न्यास निधि से सड़कों के पुनर्निर्माण की मांग की। डीएम ने संबंधित विभागों से आकलन कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रेम प्रकाश आर्य, बचुली देवी, सतीश नैनवाल, ललित बिष्ट, तेज सिंह, प्रिंस कुंवर व फकीर राम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...