रुडकी, अप्रैल 1 -- वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पट्टा धारक पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही जिन स्टोन क्रशरों पर खनन सामग्री भेजी गई थी, उन्हें नोटिस जारी कर सीज करने की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। वन प्रभाग अधिकारी ज्वाला प्रसाद गौड़ ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि वन क्षेत्र में एक पट्टा धारक द्वारा निर्धारित सीमा से अधिक खनन सामग्री उठाई जा रही है। सूचना के आधार पर स्थानीय टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की गई, जिसमें शिकायत सही पाई गई। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि संबंधित क्षेत्र से खनन सामग्री जिन स्टोन क्रशर को भेजी गई, वहां निर्धारित क्षमता से अधिक सामग्री मौजूद थी। सूचना मिलने पर विभाग द्वारा क्रशर पर पहुंचकर नापजोख की गई, जिसमें मानकों से अधिक भंडारण की पुष्टि हुई। वन प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.