रांची, जून 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। सीसीएल के मानव संसाधन विकास विभाग की ओर से सतर्कता विभाग के तत्वावधान में सोमवार को एमटीसी में खनन संविदाएं विषय पर क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने खनन संविदाओं के प्रभावी व पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों में जागरुकता बढ़ाने, संविदा प्रबंधन से जुड़े एरिया की पहचान करने, हिंड्रेंस रजिस्टर का समुचित संधारण सुनिश्चित करने और अधिकारियों को नियमों व प्रक्रियाओं की समुचित जानकारी देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बेहतर समन्वय, पारदर्शिता और समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों का नियमित क्षमता संवर्धन आवश्यक है। कार्यक्रम में सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों व विभागों से 44 अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को खनन संविदाओं से संबंधित प्रक्रिया...