चंदौली, मार्च 24 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। अवैध खनन एवं उपखनिज के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खनन विभाग और इलिया पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को चेकिंग के दौरान बालू लदे तीन ट्रकों को पकड़कर कार्रवाई करने में जुटी है। खनन विभाग की जांच में किसी प्रकार का कागजात नहीं मिलने पर कार्रवाई की गई।इलिया थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर पुलिस एवं खनन विभाग की टीम ने सोमवार को अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम में शामिल जवान बिहार से आ रहे तीन ट्रकों की जांच की। जांच के दौरान सभी वाहनों पर बालू लदे मिले।जांच के दौरान तीनों वाहन चालकों के पास उपखनिज का परिवहन बिना वैध प्रपत्र किया जा रहा था। वही वाहन चालकों ने कागजात प्रस्तुत नहीं किया। थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमो...