बस्ती, अप्रैल 27 -- बस्ती, निज संवाददाता। खनन विभाग व वॉल्टरगंज पुलिस ने रविवार को संयुक्त कारवाई के दौरान थानाक्षेत्र के खम्हरिया गांव में छापेमारी किया। वहां पर जेसीबी से बिना किसी परमिट के मिट्टी की खुदाई की जा रही थी। पुलिस टीम को देख खुदाई कर रहे लोग जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से बरामद जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्राली को थाने लाकर सीज कर दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर अवैध खनन में शामिल लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जेसीबी से मिट्टी खनन का कार्य गांव-गांव हो रहा है। आम तौर से यह कार्य करने वाले पहले से सेटिंग कर लेते हैं। यह भी पढ़ें- अवैध खनन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज जहां सेटिंग नहीं हो पाती है, वहीं पर कारवाई होती है। खनन विभाग पुलिस व परिवहन विभाग की सूचना के बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.