जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- झारखंड के रामगढ़ स्थित जिला खनन कार्यालय ने टाटा स्टील को 1755.10 करोड़ का डिमांड नोटिस जारी किया है। 30 मार्च 2026 को जारी यह नोटिस कंपनी को 3 अप्रैल को प्राप्त हुआ, जो वेस्ट बोकारो कोलियरी में कोयला खनन से जुड़ा मामला है। कंपनी की नियामकीय फाइलिंग के अनुसार, यह नोटिस बीते वर्षों में कथित रूप से तय सीमा से अधिक कोयला उत्पादन से संबंधित है। आरोप है कि वित्त वर्ष 2000-01 से 2006-07 के बीच निर्धारित सीमा का उल्लंघन करते हुए खनन किया गया। खनन विभाग के मुताबिक, इस अवधि में लगभग 1,62,40,399 मीट्रिक टन कोयला अनुमत सीमा से अधिक निकाला गया।नोटिस में सुप्रीम कोर्ट के कॉमन कॉज बनाम भारत संघ (2014) मामले में तय कानूनी सिद्धांतों का हवाला दिया है, जिसमें अवैध खनन और अधिक उत्पादन के मामलों में सख्त कार्रवाई का प्रावधान किया गया थ...