गाजीपुर, मई 18 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर रविवार की देर शाम खनन विभाग की टीम ने बिना आईएसटीपी सर्टिफिकेट के बालू परिवहन कर रहे छह वाहनों को पकड़ लिया। एक ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। जिसके खिलाफ कार्रवाई की गई। खनन निरीक्षक ईश्वर चंद्र ने बताया कि पकड़े गए सभी वाहनों को भांवरकोल थाने में खड़ा कराया गया है। जांच के दौरान वाहनों के पास आवश्यक दस्तावेज और आईएसटीपी प्रमाणपत्र नहीं पाए गए। मामले में दो लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि लखनऊ से आई प्रवर्तन दल की टीम ने अनुराग वर्मा और डॉ. योगेन्द्र भदौरिया के नेतृत्व में क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- बांका : अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार अभियान के दौरान बालू परिवहन करने वाले वाह...