खगडि़या, मार्च 17 -- खगड़िया । नगर संवाददाता नगर परिषद खगड़िया के सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने जिले में कार्यरत खनन विभाग की एक पदाधिकारी के खिलाफ आरोप लगाते हुए डीएम से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने खगड़िया सांसद व विधायक को भी पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच कराने और दोषी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। दिए गए आवेदन में उन्होंने कहा है कि खगड़िया जिले में कार्यरत उक्त पदाधिकारी के संबंध में क्षेत्र से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की शिकायतें लगातार सामने आने से यह मामला अब गंभीर चिंता का विषय बन गया है। अपने पत्र में उल्लेख किया है कि नगर के कार्यों के सिलसिले में उन्होंने स्वयं भी कई बार संबंधित पदाधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन सीधे बातचीत करने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.