खनन विभाग की टीम पर हमला करने वाले दो गिरफ्तार
गाजीपुर, जून 19 -- खानपुर, हिन्दुस्तान टीम। खनन विभाग की टीम पर चेकिंग के दौरान ट्रक से विभागीय वाहन को टक्कर मारने वाले दो आरोपियों को खानपुर पुलिस ने शुक्रवार तड़के गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे। उनका चालान कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में चेकिंग के दौरान खनन विभाग की टीम पर ट्रक से हमला कर सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मामले में वांछित 31 वर्षीय सुनील यादव निवासी नसीरपुर कुसुम थाना नोनहरा तथा 38 वर्षीय जयराम यादव निवासी नदुआ थाना बरसेर बुढ़ीपुर चौराहे के पास कहीं जाने की फिराक में खड़े हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर शुक्रवार तड़के करीब 3:53 बजे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.