सिमडेगा, फरवरी 28 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि।जिला खनन पदाधिकारी महेंद्र प्रसाद और ठेठईटांगर सीओ कमलेश उरांव ने अवैध रुप से बालू लदा ट्रैक्टर और चिप्स लदा डम्पर को जब्त करते हुए थाना के सुपूर्द कर दिया है। सूचना के मुताबिक शुक्रवार को क्षेत्र भ्रमण के क्रम में कोंनमेंजरा के पास चिप्स लदा डम्फर को खनन विभाग की टीम ने पकड़ा। थाना ले जाते समय टूकुपानी के समीप बालू ले जाता एक ट्रैक्टर को खनन विभाग की टीम ने जब्त करते हुए थाना के सुपूर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...