खनन विभाग की छापेमारी, हाइवा और 408 ट्रक जब्त
आदित्यपुर, अगस्त 26 -- चांडिल। खनन इंस्पेक्टर आदर्श गुप्ता के नेतृत्व में खनन विभाग ने मंगलवार की तड़के सुबह चौका, चांडिल और कांदरबेड़ा क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध बालू खनन, भंडारण और परिवहन से संबंधित गतिविधियां सामने आने पर खनन विभाग ने तीन नामजद एवं अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। खनन इंस्पेक्टर ने बताया कि चांडिल थाना में तीन नामजद एवं अज्ञात के विरुद्ध चांडिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि चिलगू के पास टाटा-रांची हाइवे पर अवैध बालू लदे एक हाइवा एवं एक 408 वाहन को जब्त कर लिया गया है। खनन विभाग के इस कार्रवाई पर अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। यह भी पढ़ें- Adityapur News: खनन विभाग की छापेमारी, हाइवा और 408 ट्रक जब्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.