रांची, अगस्त 17 -- राहे, प्रतिनिधि। पांचपरगना के किसान नेता कॉमरेड खुदीराम मुंडा की 15वीं पुण्यतिथि पर गोमदा में सोमवार को संकल्प सभा हुई। सभा से पहले सुभाष चौक से मार्च निकाला गया। इसके बाद कॉ. खुदीराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। संकल्प सभा को संबोधित करते हुए राज्य कमेटी सदस्य मोहन दत्ता ने कहा कि खनिज और खनन संशोधन विधेयक झारखंड पर घातक आर्थिक हमला है और संघीय अधिकारों का उल्लंघन है। यह भी पढ़ें- खनन संशोधन विधेयक के खिलाफ मना प्रतिवाद दिवससभा से जुड़े मुद्दे उन्होंने कहा कि कॉरपोरेट हितों में प्राकृतिक संपदा की लूट पर रोक की बौखलाहट में विद्वेषपूर्ण कार्रवाई की जा रही है। इसका असर पिछड़े राज्य के सामाजिक-आर्थिक जनकल्याण कार्यक्रमों पर पड़ेगा और आदिवासी, दलित तथा पिछड़े तबके प्रभावित होंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्राम...