मैनपुरी, मार्च 8 -- थाना क्षेत्र के ग्राम नगला गुमानी में मिट्टी का खनन कर रहे जेसीबी चालक ने चौकी प्रभारी इलाबांस और सिपाहियों पर जेसीबी चढ़ाने की कोशिश की। जिससे चौकी प्रभारी और सिपाही बाल बाल बच गए। पुलिस ने घेराबंदी कर जेसीबी चालक को पकड़ लिया। लेकिन उसका भाई मौका पाकर भाग निकला। एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर को सीज किया गया और आरोपी दोनों भाइयों के खिलाफ पुलिस पर हमला करने का मुकदमा भी दर्ज किया गया है। घटना शनिवार रात 8:30 बजे की है। एलाऊ थाना क्षेत्र के इलाबांस चौकी प्रभारी दुर्योधन सिंह मुखबिर की सूचना पर नगला गुमानी पहुंचे तो वहां जेसीबी और ट्रैक्टर से मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा था। चौकी प्रभारी और सिपाहियों ने खनन रुकवाया और जेसीबी, ट्रैक्टर को थाने लेकर चलने के लिए कहा तो ग्रामप्रधान पहाड़पुर खिल्ला गिरीश यादव के आरोपी पुत्र मोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.