खनन में लगी दो ट्रैक्टर-ट्राली सीज
लखीमपुरखीरी, मई 22 -- थाना मैगलगंज क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया। कार्रवाई खनन इंस्पेक्टर आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। बताया जा रहा है कि अभियान के दौरान क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी खनन एवं परिवहन की सूचना पर टीम ने निगरानी बढ़ाई और जांच के दौरान अवैध गतिविधियों में संलिप्त दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। खनन इंस्पेक्टर आशीष कुमार सिंह ने कहा कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है और कानून व्यवस्था एवं सरकारी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.