लखनऊ, अप्रैल 13 -- मोहनलालगंज के कुढा में बिना अनुमति के सोमवार को दिन में मिट्टी का खनन किया जा रहा था। सूचना पाकर जब टीम मौके पर पहुंची तो पाया जेसीबी मशीन लगाकर खनन किया जा रहा था। खनन कर रहे लोग अनुमति के कागज नही दिखा सके। इंस्पेक्टर ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि जेसीबी मशीन लगाकर खनन किया जा रहा था। पुलिस को मौके पर एक जेसीबी मशीन व मिट्टी ले जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद हुई। पुलिस ने दोनो वाहनों को सीज करने के साथ खनन विभाग को रिपोर्ट भेज दी है। यह भी पढ़ें- अवैध मिट्टी खनन का मामला पकड़ कर जेसीबी मशीन जब्त की

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...