खनन माफियाओं पर शिकंजा, नायब तहसीलदार ने की छापेमारी
मऊ, जून 26 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में अवैध खनन माफियाओं पर गुरुवार देर रात प्रशासन का डंडा चला। नायब तहसीलदार ने पुलिस के साथ दबिश दी। कार्रवाई में मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर सीज कर दिया। खनन माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने चाबूक चलाना शुरू कर दिया है। देर रात नायब तहसीलदार गौरव प्रताप सिंह के नेतृत्व में रामपुर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। पता चला कि जगदीशपुर में जेसीबी और आधा दर्जन ट्रैक्टर-ट्रॉली खनन करने में जुटे हैं। इसके बाद पुलिस के सहयोग से खनन माफियाओं की घेराबंदी की गई। इस कार्रवाई से खनन माफिया ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भागने लगे। सड़क पर मिट्टी गिराते हुए भाग रहे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर सीज किया गया। नायब तहसीलदार ने बताया कि एक वाहन से प्रशासन का लोकेशन लिया जा रहा था। सूचना के बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.