खनन बिल पर CM हेमंत सोरेन की चेतावनी, बोले- वापस लें नहीं तो सबसे बड़ा आंदोलन
रांची, अगस्त 14 -- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 के खिलाफ झामुमो को निर्णायक संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया है। सीएम ने गुरुवार को झामुमो के मंत्री, सांसद, विधायक, जिलों के पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया। साथ ही चेतावनी दी कि केंद्र ने यदि काला कानून वापस नहीं लिया तो झारखंड ऐसा बड़ा आंदोलन करेगा, जिसे पूरा देश देखेगा। झामुमो अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संवाद के जरिए कहा कि पार्टी को एक बार फिर 1980 के दशक के संघर्ष के लिए कमर कसनी होगी। उन्होंने कहा कि खनिज झारखंड का, जमीन झारखंड की, तो हमारे अधिकार का फैसला दिल्ली क्यों करेगी? उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा और राज्यसभा में जल्दबाजी में खान और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.