खनन बिल के खिलाफ पूरे राज्य में आंदोलन करेगी युवा कांग्रेस
धनबाद, अगस्त 31 -- पिछले दिनों युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव के पद को होल्ड पर रखा गया था। दो दिन पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कुमार गौरव को फिर से प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंप दी। इसके बाद कुमार गौरव का धनबाद पहुंचने पर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ पूरे राज्य में युवा कांग्रेस आंदोलन करेगी। गौरव ने बताया कि किसी कारणवश उनके पद को होल्ड पर रखा गया था। इसके बावजूद उन्होंने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी को लगातार निभाया। उनकी संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रियता और प्रतिबद्धता को देखते हुए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिब ने उन्हें दोबारा कमान सौंपी है। उन्होंने कहा कि सात सितंबर को एमएमडीआर विधेयक के विरोध में रांची स्थित राजभवन का घेराव किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.