गुमला, जून 6 -- गुमला, संवाददाता। जिला समाहरणालय सभागार में सांसद सह जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) के अध्यक्ष सुखदेव भगत की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। बैठक की शुरुआत पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा से हुई। सांसद ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को दिशा समिति के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने को कहा。

हिंडाल्को से संबंधित समीक्षा हिंडाल्को से संबंधित समीक्षा में सांसद ने हाड़ुप पंचायत समेत खनन प्रभावित क्षेत्रों में पे...