लखीमपुरखीरी, जनवरी 5 -- मांझा गांव के जौरहा नाले में किए गए खनन पट्टों के विरोध में चल रहा किसानों और सिख संगठन का धरना सोमवार को जारी रहा। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बावजूद किसान नाले के किनारे धरने पर बैठे दिखे। किसानों ने खनन पट्टा निरस्त करने की मांग की। भाकियू नेता गुरमीत सिंह रंधावा वहीं भाकियू नेता गुरमीत सिंह रंधावा ने एक जरीब चौड़े नाले में खनन होने पर नाले का स्वरूप बदलने और कई गांवों के किसानों की जमीनें कटने की आशंका जताई। प्रगट सिंह ने भी धरने को संबोधित किया। इसमें परमजीत सिंह, सुच्चा सिंह, पाल सिंह, कुलविंदर सिंह आदि तमाम लोग शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...