कौशाम्बी, मई 30 -- शुक्रवार की रात खनन निरीक्षक शत्रुघ्न सिंह ने ओवर लोड वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वह कई थानाक्षेत्रों में रात भर सड़कों पर दौड़ते रहे। भोर में उन्हें दो ओवरलोड वाहन महेवाघाट थानाक्षेत्र में मिले। दोनो वाहनों को उन्होंने संबंधित थाने में सीज कर दिया। डीएम डॉ. अमित पाल के निर्देशानुसार खनन विभाग द्वारा लगाकार ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार की रात खनन निरीक्षक ओवरलोड वाहनों की तलाश में मंझनपुर, करारी, पश्चिम शरीरा व महेवाघाट थानाक्षेत्र में वाहनों सघन चेकिंग अभियान चलाया। शनिवार की भोर जब वह महेवाघाट थानाक्षेत्र में पहुंचे दो वाहन ओवरलोड मिले। दोनो वाहनों को पकड़कर उन्होंने महेवाघाट थाने में सीज कर दिया है। खनन निरीक्षक के रात भर सड़क पर रहने पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह स...