जामताड़ा, दिसम्बर 12 -- खनन निरीक्षक ने जब्त किया बालू लदा ट्रैक्टर, मामला दर्ज नाला,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत अजय नदी के महेशमुंडा घाट से बालू लदा एक ट्रैक्टर शुक्रवार को खनन निरीक्षक अखिलेश कुमार द्वारा जब्त किया गया। यह कार्रवाई अपराहन लगभग साढ़े तीन बजे हुई। खबर पाते ही ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। अचानक हुई इस छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, बालू लोड करने आए अन्य चालक भी निरीक्षक को देखकर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। इधर खनन निरीक्षक अखिलेश कुमार के लिखित आवेदन पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ माइनिंग एंड मिनरल एक्ट की धारा 67/25 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फोटो नाला 01: शुक्रवार को नाला थाना में जब्त बालू लदा ट्रैक्टर के साथ खनन निरीक्षक।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.