कौशाम्बी, मार्च 9 -- चायल तहसील क्षेत्र के उमरवल यमुना घाट पर सोमवार को अवैध खनन का निरीक्षण करने गए खनन निरीक्षक शत्रुघ्न सिंह को बड़े पैमाने पर अवैध बालू के ढेर मिले। उनके पहुंचते ही अवैध बालू कारोबारी मौके से फरार हो गए। खनन इंस्पेक्टर ने मौके पर बुलडोजर बुलाकर अवैध खनन कर एकत्रित बालू को यमुना के पानी में फेंकवा दिया और कारोबारियों की पहचान शुरू कर दी। उमरवल यमुना बालू घाट में बगैर पट्टे के कुछ क्षेत्रीय लोग अवैध बालू निकासी का कारोबार कर रहे थे। होली की छुट्टी का मौका देख यह कारोबार इतना बढ़ गया था कि बड़े पैमाने पर नाव के सहारे बालू लाकर बेचा जाने लगा। 'हिन्दुस्तान' अखबार ने सोमवार के अंक में मामले को 'उमरवल बालू घाट पर हो रहा अवैध खनन, बालू बेच रहे माफिया' नामक शीर्षक से प्रमुखता से पकाशित किया था। खबर को संज्ञान में लेकर सोमवार पूर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.