मुरादाबाद, फरवरी 4 -- मुरादाबाद। मोबाइल व्हाट्सएप पर प्रसारित मैसेज संदेश भर नहीं है। इसके पीछे रैकेट है। इस रैकेट के तार उत्तराखंड और यूपी दोनों सीमाओं से जुड़े हैं। इस रैकेट तक पहुंचने में अभी अफसर नाकाम साबित हुए हैं। जो नंबर इस्तेमाल किए गए उनमें एक नंबर काशीपुर का बताया गया है। खनन के वाहन निकलवाने से लेकर खनन के अन्य कार्यों में लिप्तता से अफसरों ने भले ही अभी एक्शन लिया पर इनका रैकेट पहले से चल रहा है। कुछ दिन पहले ट्रांजिट पास से वाहन निकालने के मामले में भी एफआईआर दर्ज करवाई गई है। इसके बाद भी खनन करने वालों के हौसले बुलंद हैं। अभी और भी लोगों के नाम इसमें सामने आ सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...