खनन के गड्ढे में डूबे किसान का नहीं चला पता
बांदा, मई 19 -- बांदा। मटौंध कस्बा निवासी जयकरन सिंह ने आयुक्त अजीत कुमार को ज्ञापन सौंपा। बताया कि बड़ा भाई रजोला 13 मई को बकरियां चराने गया था। शाम चार बजे बकरियों को खनन के गड्ढे में पानी निकालते समय हवा का झोंका आने से उसी गड्ढे में डूब गया। सात दिन बाद भी शव नहीं मिल सका है। शव को खोजने एसडीआरएफ आई थी। जिसे नहीं ढूढ़ सकी। एक्सपर्ट गोताखोरों को बुलवाकर शव बरामद करने की गुहार लगाई है। साथ ही परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- डूबी महिला की तलाश में चौथे दिन भी चला सर्च अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.