रायबरेली, मार्च 28 -- सिंहपुर संवाददाता। सोशल मीडिया पर इन दिनों खनन से जुड़ा एक कथित ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह ऑडियो शिवरतनगंज थानाक्षेत्र का बताया जा रहा है। इसके सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा है। इसमें बातचीत कर रहे दो युवकों में से एक को स्थानीय थाना का हल्का सिपाही बताया जा रहा है। हालांकि, इस ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऑडियो में एक व्यक्ति खनन कार्य को जारी रखने की बात करता सुनाई देता है, जबकि दूसरा व्यक्ति जो खुद को पुलिसकर्मी बता रहा है, वह कहता है कि मामले की शिकायत पुलिस और खनन विभाग के उच्च अधिकारियों तक पहुंच चुकी है। वह तत्काल खनन स्थल से सभी संसाधन और उपकरण हटाने की बात भी करता है। सोशल मीडिया पर इस ऑडियो के थाना शिवरतनगंज से जुड़ा होने का दावा किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इसे भ्रष्टाचार से जोड...