रामपुर, मार्च 19 -- क्षेत्र में अवैध खनन का विरोध करना एक किसान को भारी पड़ गया। खेत पर पहुंचे किसान को खनन कारोबारी ने गाली-गलौज करते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिलक भूवरी निवासी मक्खन सिंह पुत्र नोवतराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 मार्च 2026 को उन्हें सूचना मिली कि उनकी भूमि के पास अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। सूचना पर जब वह अपने खेत पर पहुंचे तो वहां कुछ लोग खनन करते मिले। किसान द्वारा विरोध करने पर मौके पर मौजूद गोपी पुत्र पप्पू निवासी जमना जमनी ने उन्हें खेत में जाने से रोक दिया। आरोप है कि विरोध करने पर गोपी ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे मक्खन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट में उनकी दोनों टांगों में चोट आई है। साथ ही आरोपी न...