खनन कार्य में लगी एक जेसीबी तथा चार डंपर सीज
सुल्तानपुर, मई 22 -- लंभुआ, संवाददाता। लगातार तहसील क्षेत्र में दिन-रात हो रहे मिट्टी के अवैध खनन की शिकायत मिलने पर एसडीएम ने उसे गंभीरता से लेते हुए निरीक्षण किया और एक स्थान पर खनन कार्य में लगी जेसीबी एवं दो डंपर पकड़ा तथा दूसरे स्थान पर बिना नंबर प्लेट के दो डंपर पकड़कर पुलिस के हवाले किया तथा कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। एसडीएम लंभुआ प्रीति जैन ने बताया कि कई दिनों से क्षेत्र में रात्रि में मिट्टी खनन की शिकायतें मिल रही थी। उसी की जांच करने निकले तो तेरएं गांव में दो डंपर बिना नंबर प्लेट के पकड़े गए, जिसमें मिट्टी लगी हुई थी। इसके अलावा तहसील क्षेत्र के चाचपारा गांव में मिट्टी खनन करते एक जेसीबी तथा दो डंपर को पकड़ा गया। सभी गाड़ियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया और पुलिस को कारवाई के लिए निर्देशित किया गया। एसडीएम ने कहा कि क्षे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.