रांची, सितम्बर 28 -- खूंटी, संवाददाता। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने एमएमडीआर संशोधन को लेकर राज्य सरकार पर जनता के बीच भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। सोमवार को खूंटी परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि संशोधन का उद्देश्य खनिज संसाधनों के उपयोग और खनन व्यवस्था में एकरूपता लाने के साथ खनिजों का वैज्ञानिक एवं पर्यावरण अनुकूल उपयोग सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि संशोधन से राज्यों के खनिज संबंधी अधिकार समाप्त होने की बात सही नहीं है। हालांकि, संशोधित कानून में खनिज अधिकारों और खनिजयुक्त भूमि पर राज्यों द्वारा लगाए जाने वाले कुछ कर, सेस और अन्य लेवी के लिए केंद्र द्वारा निर्धारित शर्तों के तहत सीमाएं तय की गई हैं। यह भी पढ़ें- एक राष्ट्र, एक खनिज बाजार की दिशा में बढ़ा है देश: दीपक राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप मधु...