पाकुड़, अगस्त 29 -- अमड़ापाड़ा। पचुवाड़ा सेंट्रल कोल ब्लॉक के विस्थापितों का दर्द जानने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी अमड़ापाड़ा प्रखंड के प्रभावित गांवों- चिलगो, विशुनपुर, कठालडीह, तालझारी और सिंहदेहरी पहुंचे। ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं। विस्थापितों ने आवास, जमीन, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल संकट की जमीनी हकीकत उनके सामने रखी। ​भविष्य की जमीन सबसे बड़ी चुनौती...

चिलगो के विस्थापितों की समस्याएं चिलगो के विस्थापितों ने बताया कि 118 परिवारों को महज सात-सात डिसमिल जमीन पर मकान बनाकर बसा दिया गया है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब उनके बच्चे बड़े होंगे और नए परिवार बसेंगे, तो वे कहां जाएंगे। विस्थापन के कारण उनकी अधिकांश कृषि योग्य भूमि चली गई है।

मरांडी का पुनर्वास क...