धनबाद, जुलाई 14 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। इंडियन न्यूक्लियर फिजिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो एके जैन ने सोमवार को आईआईटी में कहा कि भविष्य की ऊर्जा सुरक्षा और क्रिटिकल मिनरल्स की जरूरतों को पूरा करने में खनन, धातुकर्म और परमाणु विज्ञान की भूमिका लगातार बढ़ रही है। विभिन्न विषयों के बीच सहयोग से ही नई खोजें संभव हैं। इस दिशा में आईआईटी अहम योगदान दे रहा है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम पर पीएचडी समर स्कूल शुरूकार्यक्रम का शुभारंभ आईआईटी में सोमवार को भौतिकी विभाग की ओर से पेनमेन हॉल में तीन दिवसीय सिम्पोजियम ऑन पार्टिकल गामा कॉइनसिडेंस टेक्निक्स इन न्यूक्लियर साइंस का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में इंडियन न्यूक्लियर फिजिक्स एसोसिएशन (आईएनपीए) की आधिकारिक बुलेटिन न्यूक्लियर होराइजन के दूसरे अंक का विमोचन किया गया। परमाणु स...