कौशाम्बी, अप्रैल 3 -- खनन इंस्पेक्टर व उनकी टीम पर किए गए जानलेवा हमले के मामले में पिपरी पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लिखापढ़ी के बाद उसका चालान कर दिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। आरोपी पेट्रोल पंप का मैनेजर बताया जा रहा है। खनन इंस्पेक्टर शत्रुघ्न सिंह 29 मार्च की रात अपने चालक सुमित कुमार, हमराही रमेश चंद्र व अलखपुरुष के साथ ओवरलोड वाहनों की चेकिंग करने निकले थे। टीम को देखकर तीन ओवरलोड वाहन कसेंदा स्थित पेट्रोल पंप परिसर में खड़े कर दिए गए थे। इनके पपत्र मांगने के दौरान पंप मालिक अंशू सिंह निवासी मुंडेरा और मैनेजर हरिओम साहू पुत्र शीतला प्रसाद साहू निवासी भरहा थाना करछना जिला प्रयागराज ने टीम से अभद्रता शुरू कर दी थी। अभद्रता करने में पंप कर्मचारी शिवम सिंह, अफगान सिंह निवासी कटैया थाना पिपरी व बलवंत सिंह निवास...