कौशाम्बी, मार्च 30 -- खनन इंस्पेक्टर व उनकी टीम पर किए गए जानलेवा हमले के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को जांच के बाद कसेंदा स्थित पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया। हालांकि, एसडीएम ने दावा किया है कि किल्लत के बावजूद पंप बंद रखने के कारण यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने विस्तृत जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही कड़ी कार्रवाई कराने की बात कही है। खनन इंस्पेक्टर शत्रुघ्न सिंह शनिवार की रात अपने चालक सुमित कुमार, हमराही रमेश चंद्र व अलखपुरुष के साथ ओवरलोड वाहनों की चेकिंग करने निकले थे। टीम को देखकर तीन ओवरलोड वाहन कसेंदा स्थित पेट्रोल पंप परिसर में खड़े कर दिए गए थे। इनके पपत्र मांगने के दौरान पंप मालिक अंशू सिंह निवासी मुंडेरा और यहीं के रहने वाले मैनेजर हरिओम ने टीम से अभद्रता शुरू कर दी थी। अभद्रता करने में पंप कर्मचारी शिवम स...