चतरा, अप्रैल 24 -- टंडवा निज प्रतिनिधि रूआर कार्यक्रम के अंतर्गत पीएम उत्क्रमित उच्च विद्यालय खधैया में प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दास के नेतृत्व में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षकों एवं बच्चों ने भाग लिया। प्रभात फेरी में गईया बकरी चरती जाय, मुनिया बेटी पढ़ती जाय......आधी रोटी खायेंगे, फिर भी स्कूल जायेंगे आदि नारों से पूरा पोषक क्षेत्र गुंजायमान रहा। इस कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दास, सहायक शिक्षक रोहित कुमार, राजु कुमार, सूरज चौबे, प्रसिद्ध नारायण, लक्ष्मण सिंह, विनिता सिन्हा, धनेश्वर राम, केशव प्रजापति, अनिता कुमारी, विभा कुमारी, शशि कुजुर, संयोजिका गुड्डी देवी आदि लोगों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- स्कूल रूआर के तहत रजवाडीह गांव में निकाली गई जागरूकता रैली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...