इटावा औरैया, मई 16 -- जसवंतनगर। ग्राम खदिया स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के गेट बंद होने पर बाउंड्री फांदकर स्कूल में प्रवेश करने का वीडियो वायरल होने और मामला मीडिया में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। डीएम शुभ्रांत शुक्ल के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 14 मई की सुबह करीब 7:30 बजे विद्यालय पहुंचे बच्चों को मुख्य गेट पर ताला लगा मिला। काफी देर तक इंतजार के बाद कई बच्चे गेट और बाउंड्री फांदकर विद्यालय परिसर में दाखिल हुए। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लिया।

जांच प्रक्रिया बीएसए डॉ. राजेश कुमार ने जांच की जिम्मेदारी बीईओ गिरीश कुमार को सौंपी। शनिवार सुबह बीईओ ने...