सोनभद्र, दिसम्बर 13 -- सोनभद्र। बिल्ली मारकुण्डी खनन क्षेत्र में स्थित मेसर्स कृष्णा माइनिंग वर्क्स की खदान में 15 नवम्बर खदान भसकने मजदूरों की दबकर हुई मौत मामले की मजिस्ट्रियल जॉच के लिए मजिस्टे्रट नामित किया गया है। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश चन्द्र को मजिस्टे्रट बनाया गया है। एडीएम न्यायिक रमेश चन्द्र ने कहा कि उक्त घटना के संबंध में यदि किसी व्यक्ति को कोई जानकारी हो अथवा उनके पास कोई साक्ष्यादि उपलब्ध हो तो 28 दिसम्बर तक किसी भी कार्य दिवस में कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित न्यायालय कक्ष में अपना बयान व साक्ष्य आदि प्रस्तुत कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.