दुमका, जून 5 -- शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के कादरपोखर स्थित बंद पत्थर खदान में डूबे 15 वर्षीय किशोर सुखलाल देहरी का शव गुरुवार को सातवें दिन बरामद हुई। घटना शुक्रवार की है। गौरतलब हो कि मंगलवार को देवघर से पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने खदान में खोज अभियान शुरू किया था, पर कोई सफलता नहीं मिली। जानकारी के मुताबिक मृतक सुखलाल देहरी करमाचुआं गांव का निवासी था। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया है कि वह अपनी मां के साथ गमहार पहाड़ी स्थित ननिहाल आया हुआ था। बताया जाता है कि दतवन करने के दौरान उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और वह संतुलन खोकर पानी से भरे खदान में गिर गया। यह भी पढ़ें- बंद खदान के जलाशय में डूबे किशोर का शव 7 दिन बाद बरामद घटना के बाद ग्रामीणों परिजन व पुलिस की मदद से लगातार छ दिनों तक अपने स्तर से खोजबीन की, लेकिन कोई सफ...