दुमका, जून 3 -- शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के कादरपोखर स्थित बंद पत्थर खदान के गहरे पानी में पिछले दिनों डूबे 15 वर्षीय किशोर सुखलाल देहरी की तालाश में एनडीआरएफ की टीम जुटी है। घटना शुक्रवार की ही बताई जा रही है। अब तक किशोर का कोई पता नहीं चल सका है। जानकारी के मुताबिक सुखलाल देहरी करमाचुआं गांव का निवासी रहने वाला है और वह अपनी मां के साथ गमहार पहाड़ी स्थित ननिहाल आया हुआ था। परिजनों के अनुसार किशोर मिर्गी की बीमारी से ग्रसित था। बताया जाता है कि दतवन करने के दौरान उसे अचानक मिर्गी का दौरा पड़ा और वह संतुलन खोकर पानी से भरे खदान में गिर गया। यह भी पढ़ें- बंद पत्थर खदान के जलाशय में डूबने से 15 वर्षीय किशोर सुखलाल देहरी की मौत घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने लगातार तीन दिनों तक अपने स्तर से खोजबीन की, लेकिन कोई ...