पाकुड़, जून 14 -- ​पाकुड़ प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के सोनाजोड़ी स्थित एक बंद पत्थर खदान में रविवार को नहाने के दौरान डूबने से 19 वर्षीय मोहम्मद इमरान अंसारी की मौत हो गई। वह सोलागाढ़ीया गांव का रहने वाला था। ​जानकारी के अनुसार, इमरान अपने दोस्तों के साथ खदान में नहाने गया था, जहां पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में चला गया। काफी देर तक उसके न दिखने पर खोजबीन शुरू हुई। सूचना मिलते ही पूर्व उप मुखिया सफीक अंसारी और नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों और होमगार्ड जवानों की मदद से शव को बाहर निकालकर सोनाजोड़ी सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। इस हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...