सोनभद्र, अप्रैल 24 -- बीना। हिंदुस्तान संवाद बीना पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार शाम प्रतिबंधित खदान क्षेत्र में चोरी के नियत से घुसे तीन कबाड़ चोरों को प्रबंधन की मदद से पुलिस ने धर दबोचा। एनसीएल बीना सिक्योरिटी विभाग के नरेंद्र कुमार ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि गुरुवार शाम लगभग 3:00 बजे पुराना सीएचपी में चोरी की नियत से कबाड़ चोर घुसे हुए थे जिन्हे पुलिस की मदद से पकड़ा गया। चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तीन लोग को गिरफ्तार कर अन्य लोगो की तलाश की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक प्रतिबंधित खदान क्षेत्र में एक खदान से दूसरे खदान चार पहिया वाहन लेकर कबाड़ व डीजल चोर सक्रिय हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...